Home मुख्य योजनाओं के क्रियान्वयन समय पर पूरा नही होने से नाराज दिखे सांसद। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 12, 2017

योजनाओं के क्रियान्वयन समय पर पूरा नही होने से नाराज दिखे सांसद। Voice of Darbhanga

IMG_20170613_092239

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित अंबेडकर सभागार में सोमवार को सासंद कीर्ति आजाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक गई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री आजाद ने कहा कि केन्द्र, राज्य और स्थानीय सरकार को सौंपी गई जिम्मेदारियों की संवैधानिक व्यवस्था के तहत विकास समन्वय एवं निगरानी को बढ़ावा देने के लिए ”दिशा” एक व्यवस्था है। अनुपालन प्रतिवेदन पर चर्चा करते हुए सासंद ने कहा कि बैठक के पूर्व अनुपालन प्रतिवेदन सभी सदस्यों को उपलब्ध कराया जाए। विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान सांसद ने मोबाईल चिकित्सा वैन सेवा की जानकारी ली। इसपर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर सांसद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अगली बैठक में सभी मोबाईल चिकित्सा वैन के लॉगबुक लाने का सख्त निर्देश दिया। वहीं, डीएम सह सदस्य सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जिला में चलाए जा रहे केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उद्देश्य की पू‌िर्त्त के लिए जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) गठित की गई है। यह समिति निर्धारित प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यक्रमों की निगरानी कर सकती है। श्री ¨सह ने कहा कि दिशा का दर्जा ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा फिलहाल अधिदेशित जिला सतर्कता और निगरानी समितिओं से ऊपर होगा। साथ ही उन्होंने नगर आयुक्त को अकास्मिक कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। ताकि जलजमाव की समस्या से लोगों को मुक्ति मिलें। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के क्रम में प्राप्त उपलब्धि को और बढ़ाने का निर्देश दिया गया। वहीं, उप विकास आयुक्त विवेकानंद झा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 के लिए मनरेगा अन्तर्गत जिला के लिए मानव दिवस सृजन के निर्धारित लक्ष्य सुनिश्चित करने के लिए एजेंसी नामित करने पर सैद्धान्तिक सहमति बन गई है। राजीव आवास योजना व शहरी आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर डीएम की ओर से जांच कमेटी गठित करने की घोषणा की गई। बैठक में शहर में भीषण जलसंकट को देखते हुए अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं शहरी क्षेत्र में शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश भी दिया गया। मौके पर पीएचईडी कार्यपालक अभियंता को मुख्यमंत्री चापाकल योजना अंतर्गत गाड़े गए चापाकलों की आवश्यक मरम्मति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया। मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी, जाले विधायक जिवेश कुमार, जिला परिषद् अध्यक्षा गीता देवी, मेयर बैजयंती देवी खेड़िया, नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण, प्रमुख व जिला पार्षद उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply