Home मुख्य मोदी सरकार में बढ़ा जनता का आत्मविश्वास: नित्यानंद। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 12, 2017

मोदी सरकार में बढ़ा जनता का आत्मविश्वास: नित्यानंद। Voice of Darbhanga

IMG_20170613_092933

दरभंगा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के आगमन को लेकर दरभंगा परिसन में व्यवस्था समिति की बैठक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय की अध्यक्षता मे हुई । उन्होंने तैयारी के संबंध में सभी प्रभारी से जानकारी ली। इसके बरद लहेरियासराय पोलो मैदान में तीन दिवसीय मोदी फेस्ट प्रदर्शनी के समापन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की मोदी सरकार के तीन साल के उपब्लिध पर प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनों जानकारी दी जा रही है। मोदी फेस्ट प्रदर्शनी को गांव-गांव से सराहा जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के कुशासन भ्रष्टाचारी गुंडा राज सरकार के भय से राम राज्य स्थापना की ओर अग्रसर है। उसी प्रकार बिहार में आने वाले दिनों में लालू नीतीश जैसे भ्रष्टाचारी व भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली नाग को योगी जी नाथने का कार्य करेंगे। अपने समापन भाषण में प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार स्वास्थ्य शिक्षा सड़क बिजली के लिए लगातार राशि भेज रही है। लेकिन नीतीश सरकार के उदासीन रवैया के कारण आम लोगों के केन्द्र के राशि का लाभ नहीं मिल पा रही है। वहीं केन्द्र सरकार बिहार मे किसानों के लिए अलग से फीडर तैयार कर बिजली आपूर्ति हेतु राशि निर्गत किया गया। लेकिन, बिहार सरकार इस पर कार्य नहीं कर रही है। तीन वर्ष में मोदी जी ने नए मिल के पत्थर बनाने का कार्य किया। देश की जनता का आत्म विश्वास बढ़ा है। मोदी ने देश की सोच की स्केल बदलने का कार्य किया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नमामी गंगा और स्वच्छता अभियान जैसी योजनाओं के जरिए जनसमस्याओं को जन भागीदारी से जोड़ने का कार्य किया। मेक इन इंडिया के माध्यम से रोजगार में वृद्धि हुई है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर, प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, प्रदेश मंत्री अर्जुन सहनी, विधायक संजय सरावगी, जाले विधायक जीवेश मिश्र, पूर्व विधायक अशोक यादव, मिश्री लाल यादव, अरविन्द सिंह, पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर, बचौल विधान पार्षद विनोद सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र मंडल, जिला प्रभारी राम कुमार झा, जिला अध्यक्ष हरि सहनी, डॉ. राम चन्द्र प्रसाद, अशोक नायक, सुजीत मल्लिक, राम पदारथ ठाकुर, प्रदीप, संजीव साह, अदित्य नारायण चौधरी मन्ना, शिव जी प्रसाद, मुरारी मोहन झा, हेमंत झा, अमलेश झा, संतोष पासवान, अशोक अमर, सचिन जैन, मनोज कुमार झा, विवेक पासवान, वीरू पासवान, अमित झा, राजू तिवारी, ब्रजेश लाल देव, मुर्कद चौधरी, संजीव गुप्ता, विकास चौधरी, गौड़ी पासवान, आशुतोष यादव, जितेन्द्र कुमार झा, रतन पासवान, प्रमोद शरण, शंकर भगवान, रामाशंकर ठाकुर, राजीव कुशवाहा, गगन झा, रतन पासवान, रामाज्ञा चौधरी, रोजेश चौधरी, मणिकांत मिश्र, राधेश्याम झा, संतोष झा, मीणा झा, रेखा झा, धर्मशीला गुप्ता, ज्योति कृष्णा झा लवली मौजूद थे।

Share

Leave a Reply