Home मुख्य नितीश-योगी के कार्यक्रम तय होने से सुरक्षा की तैयारी में जुटा प्रशासन। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 12, 2017

नितीश-योगी के कार्यक्रम तय होने से सुरक्षा की तैयारी में जुटा प्रशासन। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1497327961871

दरभंगा: दरभंगा में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है. महागठबंधन और राजग गठबंधन की ओर से लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 जून को दरभंगा के इंद्रभवन मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. यूपी के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा की ओर से पिछले एक पखवारा से कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. लहेरियासराय में मोदी फेस्ट प्रदर्शनी का आयोजन चल रहा है. इसको लेकर यूपी के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सांसद अश्विनी चौबे तो कार्यक्रम कर चुके हैं. आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने आज तैयारी की समीक्षा की और मोदी फेस्ट कार्यक्रम में शामिल हुए. इसी बीच आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम भी आ गया. वे 14 जून को डीएससी आॅडिटोरियम में जिला के विभिन्न योजनाओं की आधारशिला एवं शिलान्यास करेंगे. इधर राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सुरक्षा की जायजा लेने में लगा हुआ है. आज जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी सत्यवीर सिंह, एएसपी दिलनवाज अहमद सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने इंद्रभवन मैदान के स्थिति का जायजा लिया.

Share

Leave a Reply