
जानलेवा हो गयी है शहर में जाम की समस्या: लोजपा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ट्रैफिक जाम की समस्या गहराती जा रही है. शहर के साथ अब कस्बाई जगहों पर भी लोग इस समस्या से दो-चार होने लगे हैं. दरभंगा शहर में आम जनजीवन पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है. लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जिसमें जाम के कारण गंभीर मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पाए और उनकी मौत हो गई.
उक्त बातें एलजेपी (लोक जनशक्ति पार्टी) के जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा ने सोमवार को कही. वे ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर पार्टी की ओर से आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि जगह-जगह बस स्टैंड और टेंपो स्टैंड बना लेने वालों से प्रशासन की सांठ-गांठ है. उन्होंने चेताया कि प्रशासन जाम से निजात नहीं दिला पाया तो एलजेपी चरणबद्ध आंदोलन करेगी.
कर्पूरी चौक पर हुए धरने को देवेंद्र झा, प्रदीप राय, नागेन्द्र चौधरी, मनोज झा, विजेन्द्र मोहन झा, दिलीप पासवान, प्रवीण सिंह, मुन्ना सिंह, सुनील कुमार उर्फ पप्पू सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, राज कुमार झा, राजीव चौधरी, जय प्रकाश झा, प्रभास लाल देव, रंजीत झा, सत्य नारायण पासवान, संतोष सिंह, बिरेन्द्र पासवान आदि ने भी संबोधित किया.

