
भांजा ने मामा को किया पीट पीट कर घायल। Voice of Darbhanga
जाले : रविवार देर रात भांजा ने मामू को लोहा के खन्ति से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जब वह बेहोश हो गया तो उसे मरा समझ कर फरार हो गया, घटना जाले थाना क्षेत्र के देवड़ा बंधौली पंचायत के वार्ड दो में स्व0 अब्दुल रहीम के पुत्र मो0 सितारे को उसके अपने भगिना मो0 नक्की के पुत्र ने उसके सर पर लोहा के खन्ति से हमला कर लहूलुहान कर दिया. जिसके कारण उसके सिर से अधिक खून निकला. जिससे वह जमीन पर बेहोश हो कर गिर पड़ा. इस सम्बन्ध में बताया जाता है कि भगिना एवं मामू के बीच पहले से ही आपसी विवाद चल रहा था. जिस विवाद को स्थानीय स्तर पर समाज के गणमान्य लोगों ने मामले को शान्त करने का प्रयास किया था, इसके बावजूद भी भगिना ने अपने मामू के ऊपर हमला कर जीवन लीला को समाप्त करने की कोशिश कर डाली. इसे संयोग ही कहे कि उसे समय रहते परिजनो ने देख लिया एवं जख्मी के परिजनों ने इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है. जहाँ चिकित्सको ने उसे उसके सिर में बाइस टांके लगाये गए है.

