Home मुख्य चोरी की बाइक के साथ खरीदार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 12, 2017

चोरी की बाइक के साथ खरीदार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170613_101954

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने ट्रिपल लोडिंग को देख बाइक का पीछा किया। इसके बाद बाइक को जब्त कर सवार तीन युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। जाले थाना क्षेत्र मुरैठा गांव निवासी सुबोध राम, विकास राम व शंभू राम ने पूछताछ में बाइक मालिक होने से इंकार किया। कहा कि यह बाइक हमारे ग्रमीण तेतर राम के पुत्र रामबाबू राम की है। उससे बाइक मांग कर पंडासराय स्थित एक शादी समारोह में जाने की बात कही। बाइक में कोई कागजात नहीं रहने पर पुलिस ने बाइक के नंबर को खंगालने की कोशिश की। इस दौरान नंबर प्लेट में चार तरह का प्लेट लगा हुआ पाया गया। खोलने पर सभी में अलग-अलग नंबर पाया गया। इसके बाद पुलिस ने जाले थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव में छापेमारी कर रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। उसने एएसपी दिलनवाज अहमद को बताया कि उक्त गलेमर बाइक उसकी है। हालांकि, उसने यह भी बताया कि इस गाड़ी को उसने गांव के ही मो. इम्तैयाज नामक युवक से खरीदा है। जो वर्तमान में अरब चला गया है। पुलिस के समक्ष बताया कि गाड़ी का कागज नहीं रहने के कारण ही उसने मात्र दस हजार में नई गाड़ी खरीदा था। उसने बताया कि चोरी की बाइक खरीदने के लिए उसने मालिक से दस हजार रुपये लिया था। रामबाबू अपने ग्रामीण बब्लू कुमार की टेंट हाउस में काम करता है। फिलहाल उनके मालिक का टेंट हाउस लक्ष्मीसागर मोहल्ला में प्रिया टेंट हाउस के नाम से चलता है। चोरी की बाइक खरीदने में मालिक की भूमिका पर भी पुलिस जांच कर रही है। लेकिन, रामबाबू ने अपने मालिक का बचाव करते हुए खुद बाइक चलाने की बात कही है। एसएसपी दिलनवाज ने बताया कि पुरे मामले की जांच अवर निरीक्षक महादेव कामत कर रहे हैं। फिलहाल रामबाबू राम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share

Leave a Reply