
मेयर का पदभार सँभालने पहुँची वैजंती खेड़िया का निगम कर्मियों ने किया जोरदार स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज नवनिर्वाचित महापौर बैजंती देवी खेड़िया ने नगर निगम कार्यालय आकर अपना पदभार ग्रहण किया। प्रथम दिन नगर निगम आने पर नगर निगम के कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने फूल , माला, गुलदस्ता देकर गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। ओमप्रकाश खेड़िया जो पाँच बार महापौर रह चुके हैं , इस अवसर पर अपनी ओर से महापौर को कलम भेंट कर निष्पक्ष रूप से कार्य करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित पार्षदों , अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता शहर को गंदगी मुक्त करना एवं जलजमाव की समस्या का तत्काल समाधान करना है । मानसून की बारिस से पूर्व शहर के नालों की सफाई की कोशिश की जाएगी । महापौर ने कहा कि बुधवार को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा गुरुवार को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदित्य योगी जी का दरभंगा आगमन हो रहा है । अतिथियों के शहर मे आगमन को लेकर सफाई के विशेष इंतजाम किये गये हैं । इसको लेकर निर्देश दिया गया है और मैं स्वयं भी नजर रख रही हूँ । महापौर के योगदान के समय अजय जालान, नैय्यर खातुन, उपेंद्र कुमार, सोहन यादव, शशिचंद्र पटेल, सुबोध कुमार, साहिदा तरन्नुम, विनोद मंडल, सुदिष्ट महतो , ममता देवी, मुन्नी देबी,शिवादुल्ला खाँ, प्रमोद साह, जयंती देवी , शत्रुघ्न प्रसाद नारद, मिथिलेश राय सहित अनेक पार्षद तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

