Home मुख्य भाजपा कार्यकताओं ने घर घर जाकर योगी जी के कार्यक्रम का दिया “हकार”। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 13, 2017

भाजपा कार्यकताओं ने घर घर जाकर योगी जी के कार्यक्रम का दिया “हकार”। Voice of Darbhanga

IMG_20170613_213431

दरभंगा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष एवं महजंसम्पर्क अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  15 जून 2017 को दरभंगा के राज मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके लिये आज बीरौल मण्डल में  एवं  ग्रामीण विभिन्न गाँव  में प्रचार गाड़ी निकाला गया व सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा गाँव  गाँव टोला टोला जाकर घर घर जाकर मिथिला के परम्परा से हाकार दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि लाखो की संख्या में लोग योगी जी के भाषण सुनने जायेंगे। बेनीपुर के पुर्व विधायक सह बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोपाल जी ठाकुर ने ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा 15जून 2017के मिथिला के लिये ऐतिहासिक दिन रहेगा जहाँ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी जी श्री राम नगरी से चलकर माता सीता के नगरी में आयेंगे इस अवसर पर सम्पूर्ण मिथिला के लोग उनका मिथिला के परम्परा से स्वागत करेंगे एवं अभिनंदन करेंगे उस दिन से बिहार में बिहार सरकार की उलटा गिनती चालू हो जाएगी। श्री ठाकुर ने कहा की राज मैदान की कैम्पस में यह कार्यक्रम ऐतिहासिक 15 जून को गौराबौराम  विधानसभा के सभी कार्यकर्ता सुपौल बस स्टेंड  चौक पर जुटेंगे  दिन के दो बजे राज मैदान के लिये प्रस्थान करेंगे। सैकड़ों चार पहिया वाहन जुलूस के पीछे चलेंगे सैकड़ों लोग ट्रेन से भी आयेंगे जिला महामंत्री शिवजी यादव  मण्डल अध्यक्ष राज कुमार सहनी दक्षनी मण्डल अध्यक्ष माधव चौधरी , महावीर सिंह ,  मणिकान्त मिश्र , मण्डल महामंत्री राजकुमार प्रधान , जीवछ सहनी , वचन देव सहनी , डा शशिभूषण महतो , मुखिया सत्रूधन सहनी आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply