Home मुख्य अधिकार मे कटौती को लेकर पंचायत समिति की बैठक का मुखियों ने किया बहिष्कार। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 13, 2017

अधिकार मे कटौती को लेकर पंचायत समिति की बैठक का मुखियों ने किया बहिष्कार। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1497374922515

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान पूर्वी  प्रखंड के मुखियाओं ने अधिकार मे कटौती का विरोध करते हुए पंचायत समिति की बैठक का बहिष्कार किया. वहीं प्रमुख विजल पासवान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में क्षेत्रीय जदयू विधायक शशि भूषण हजारी और विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह भी मौजूद थे. बैठक में शिक्षा और कृषि विभाग के कारनामें सामने आने के बाद माहौल गर्म हो गया. कृषि विभाग के जो मामले सामने आये उससे तो विधायक व विधान पार्षद भी हैरान रह गए और उन्होंने प्रखंड कृषि पदाधिकारी पर प्राथमिकी तक दर्ज करने की बात कही. हुआ यूं कि बैठक में जानकारी मिली कि किसानों को दी जाने वाले अनुदान की राशि का बैंक चेक किसान को नहीं दिया जाता है, बल्कि चेक किसान सलाहकार के नाम से दिया जाता है. यह अनोखी घटना है आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किसान सलाहकार के नाम चेक निर्गत करने की मंसा अधिकारियों की क्या होगी. यही कारण था कि विधायक और विधान पार्षद दोनों पक्ष-विपक्ष के सदस्य हैं. एक साथ मिलकर कृषि पदाधिकारी के इस कारनामें की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. शिक्षा विभाग की बात करें तो बैठक में यह जानकारी मिली कि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में तो जांच होती है, पर आज तक किसी भी शिक्षक पर कारवाई नहीं हुई. अनुपस्थित पाये जाने पर प्रधानाचार्याें का सीधा जवाब रहता है कि प्रतिनियुक्ति पर हैं, लेकिन राज्य सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर पहले ही रोक लगा चुकी है. विधायक श्री हजारी ने दोषी को दोष के अनुसार प्रशासनिक कारवाई का आदेश दिया. बैठक में मनरेगा योजना में धरल्ले से जेसीबी का उपयोग करने का मामला भी सामने आया. वहीं कई अधिकारियों की अनुपस्थिति इस बार भी दर्ज की गई. बैठक में उप प्रमुख गंगा प्रसाद यादव, अंचल अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह, सअनि पवन कुमार झा, डा. सुभाष कुमार सिंह, राम विलास राय, डॉ. विवेक कुमार, मो. हैदर, रत्नमाला देवी, शोभा देवी, राज दीप राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply