Home मुख्य मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना धरातल से कोसों दूर: लोजपा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 13, 2017

मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना धरातल से कोसों दूर: लोजपा। Voice of Darbhanga

IMG_20170614_045554

दरभंगा: लोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार सरकार द्वारा जनता के साथ किए जा रहे धोखा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। सरकार गठन के डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री के सात निश्चय धरातल पर कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं ।

लोजपा प्रदेश महासचिव आर के चौधरी मंगलवार को उपरोक्त बाते कहीं। वह मंगलवार को हायाघाट दुर्गास्थान के प्रांगण में लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत झा की अध्यक्षता में प्रखंड लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अपराधियों का दबदबा बढ़ गया है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार की योजना की राशि बिहार सरकार अपना नाम देने के चक्कर में है। जनहित में सही से खर्च नहीं कर पा रही है। नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने पार्टी कार्यकत्र्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहृवान किया। वहीं उन्होंने आगामी 15 जून को राज मैदान में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ता के भाग लेने का आहृवान किया। मौके पर पार्टी के युवा जिला महासचिव रंधीर झा, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत झा, मुन्ना सिंह, प्रवीण सिंह, गंगाधर झा, अमन कुमार झा आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply