Home मुख्य शेड्स ऑफ़ लाइफ के मंचन से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 13, 2017

शेड्स ऑफ़ लाइफ के मंचन से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध। Voice of Darbhanga

IMG_20170614_051041

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग में चल रहे सात दिवसीय मूक अभिनय कार्यशाला के चौथे दिन शेड्स ऑफ लाइफ का मंचन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पम नारायण ने बताया कि कार्यशाला में मूक अभिनय का महत्वपूर्ण अभ्यास कराया जा रहा है। जिसमें रस्साकसी, द टेस्ट, द ट्री आदि प्रस्तुतियों को शामिल किया गया है। कार्यशाला में प्रशिक्षण ले रहे छात्र व छात्रा काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 16 जून तक होने वाले माइम शो शेड्स ऑफ लाइफ का निर्देशन माइम एक्सपर्ट कमल नस्कर कर रहे हैं। सह निर्देशक सुमित ठाकुर हैं। मूक अभिनय एक ऐसा शो है जिसमें कलाकार की भावनाओं को दर्शक के सामने बिना बोले प्रस्तुत किया जाता है। मौके पर विभागीय शिक्षक डॉ. लावण्य कीर्ति काव्या सिंह, विजय कुमार साह, हेमेन्द्र कुमार लाभ, सुधीर कुमार, श्याम भाष्कर, महेंद्र नारायण चौधरी, सुनील कुमार ठाकुर, डॉ. वेद प्रकाश सिंह भी मौजूद थे. इस कार्यशाला में अविनाश तिवारी, सुनीत साना, श्याम किशोर कामत, सुष्मिता झा, शैली कुमारी, अमित आनंद, दीपक कुमार पप्पू, सुमन, रवि वर्मा, विवेक, राजेश, अभय, राज, दयाल कृष्ण नाथ, सचिन कुमार, अवनीश कुमार, सुशांत कुमार, सागर सिंह, राजू रंजन, मोहित, मंतोष कुमार, अखिलेश कुमार झा, सहित अन्य कई छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Share

Leave a Reply