Home मुख्य सप्ताह में दो दिन अंबाला केलिए स्पेशल जनसाधारण ट्रेन। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 13, 2017

सप्ताह में दो दिन अंबाला केलिए स्पेशल जनसाधारण ट्रेन। Voice of Darbhanga

IMG_20170614_052308

दरभंगा: अमृतसर, पंजाब जाने वाले लोगों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। ट्रेनों में अधिक भीड़ देखते हुए रेलवे ने अंबाला तक स्पेशल जनसाधारण ट्रेन चलाने की घोषणा की है । समस्तीपुर मंडल के सीनियर वाणिज्य प्रबंधक विरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह ट्रेन दरभंगा-अंबाला के बीच सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को चलेगी । उन्होंने बताया कि दोनों ओर से इस ट्रेन का परिचालन 12 फेरा का होगा। जनसधारण एक्सप्रेस 15541 दरभंगा से अंबाला के लिए 12, 15, 19, 22, 26 व 29 जून को रात्रि के 11.45 प्रस्थान करेगी। अगले सुबह होकर यह ट्रेन 2.30 बजे अंबाला पहुंचेगी। वहीं अंबाला से इस ट्रेन 05542 की वापसी 14, 17, 21, 24 व 28 जून व 1 जुलाई को सुबह पांच बजे होगी। यह अगले दिन 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। सीनियर वाणिज्य प्रबंधक श्री कुमार ने बताया कि इस ट्रेन का ठहराव दरभंगा के बाद कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर कैंट व सहारनपुर स्टेशन पर रूकते हुए अंबाला पहुंचेगी।

Share

Leave a Reply