Home मुख्य मुख्यमंत्री करेंगे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 13, 2017

मुख्यमंत्री करेंगे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन। Voice of Darbhanga

IMG_20170614_053244

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दरभंगा जिले को करोड़ों की योजनाओं का सौगात देंगे। विभिन्न योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास डीएमसीएच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हेागा। मुख्यमंत्री बुधवार की दोपहर दो बजे दरभंगा परिसदन पहुंचेंगे। संध्या चार बजे डीएमसीएच ऑडिटोरियम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उदघाटन व लोकार्पण करेंगे। संध्या छह बजे बेनीपुर के विधायक सुनील चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। दूसरीअ ओर जिला जनता दल यू ने मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारियां की हैं। जिला जदयू की एक बैठक मंगलवार को लहेरियासराय स्थित परिसदन में जिला अध्यक्ष सुनील भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरभंगा आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। श्री भारती ने मुख्यमंत्री के स्वागत में बैनर, पोस्टर एवं झंडा लगाने की अपील की। खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा कहते हैं कि बिहार का विकास मिथिलांचल के बिना संभव नहीं है। मिथिलांचल के दरभंगा जिला में मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र के विकास के प्रति सजगता को दर्शाता है। हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि कुछ लोग दूसरे राज्य जहर घोलने के लिए जाते हैं। वही बिहार के मुख्यमंत्री शराबबंदी एवं दहेज बंदी जैसे मुद्दे को लेकर जाते हैं। पूर्व विधायक डा. इजहार अहमद, पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार चौधरी एवं पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने विकास पुरुष नीतीश कुमार के भव्य स्वागत करने की अपील की। साथ ही शराबबंदी एवं दहेज बंदी जैसे मुद्दे को भरपूर समर्थन देकर नेता का मनोबल बढ़ाने की अपील की। बैठक में जिला प्रवक्ता एजाज अख्तर खान रूमी, नगर अध्यक्ष दीदार हुसैन चांद, मदन प्रसाद राय, श्याम किशोर प्रधान, कन्हैया प्रसाद साह, अशरफ हुसैन, कैलाश चौधरी, युवा अध्यक्ष डॉ. मंजूर आलम, गंगा प्रसाद ¨सह, रामविलास मंडल, विपुल राय, नजीफुर रहमान, डॉ. अशोक सिंह, अशोक ठाकुर, इशरत जहां, शंभू नाथ झा, सुधीर कुमार यादव, कमरे आलम, तरुण मंडल, संजय पोद्दार, माधव झा मुन्ना, अजय सत्संगी, संजीव राय, प्रवीण आचार्य, सरफे आलम, राकेश कुमार रौशन, पप्पू चौधरी, कैलाश ठाकुर, विपिन कुमार, राम नरेश भगत, अखिलेश कुमार सिंह, विनोद मिश्र, राजेश राय, रहमत अली, इकबाल राइन, इश्तेयाक अहमद, राजेश यादव, हसीन अहमद खां, विकास कुमार यादव, उमेश सहनी, धीरेंद्र सिंह, मो. बाबर हुसैन, विशंभर पासवान, अमजद अब्बास, मो. सरफराज, शहनवाज, सरफे आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply