Home मुख्य दरभंगा की धरती पर ऐतिहासिक होगी योगी आदित्यनाथ की सभा: मणिकांत झा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 14, 2017

दरभंगा की धरती पर ऐतिहासिक होगी योगी आदित्यनाथ की सभा: मणिकांत झा। Voice of Darbhanga

IMG_20170614_142507

कुशेश्वरस्थान: गुरूवार को दरभंगा राज मैदान में आयोजित होने उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की सभा ऐतिहासिक होगा और कुशेश्वरस्थान से जनता की भागीदारी भी ऐतिहासिक होगी।

उपरोक्त बातें आज सत्तीघाट में भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मणिकांत झा ने कही। श्री झा ने बताया कि योगी के कार्यक्रम को लेकर ख़ास कर युवा वर्ग में एक अलग उत्साह है। महिलायें भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रही हैं। पुरे क्षेत्र में माइकिंग द्वारा लोगो को आमंत्रण दिया जा चुका है और लोग काफी उत्साहित हैं। श्री झा ने आगे बताया कि गुरुवार को उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था दिन के बारह बजे कुशेश्वरस्थान से प्रस्थान करेगा।

इस बैठक में मिंकू कुमार यादव, रेनू कुमारी, कपिलदेव महतो, मोहन देव झा, घनश्याम चौधरी, शोभाकांत झा, आदित्य झा, नन्दलाल महतो, रविंद्र कुमार सिंह, पंकज कुमार झा, नारायण झा आदि सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Share

Leave a Reply