Home मुख्य नेहरा गांव पहुँचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 14, 2017

नेहरा गांव पहुँचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1497458762724

बेनीपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम मनीगाछी प्रखंड के नेहरा गांव पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री बेनीपुर के जदयू विधायक सुनील चौधरी के आवास पर पहुंचे थे. सुपौल जाने के क्रम में  मुख्यमंत्री विधायक के आवास पर रूके थे. लगभग आधा घंटा मुख्यमंत्री नेहरा में रूके और वहां नास्ता करने के बाद सुपौल के लिए प्रस्थान कर गए. नेहरा गांव में 22 लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. जिसे जदयू की राष्टÑीय अध्यक्ष श्री कुमार ने अनुमोदन किया. मुख्यमंत्री के साथ मंत्री ललन सिंह, महेश्वर हजारी, मदन मोहन झा सहित स्थानीय नेता मौजूद थे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सकरी एनएच 57 से नेहरा गांव तक सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे. सड़कों से अस्थायी अतिक्रमण भी हटाया गया था. मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोग सड़कों पर खडे थे. मुख्यमंत्री ने सबों का अभिनंदन किया.

Share

Leave a Reply