Home मुख्य योगी के आगमन से पूर्व नितीश ने छेड़ा गौपालन और गौरक्षा का मुद्दा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 14, 2017

योगी के आगमन से पूर्व नितीश ने छेड़ा गौपालन और गौरक्षा का मुद्दा। Voice of Darbhanga

IMG_20170614_223749दरभंगा: आम तौर पर भाजपा गौ रक्षक और गौ पालक के मुद्दे पर सियासी लड़ाई शुरु कर आम लोगो के बीच हिन्दुवाद छवि को बनाये रखने की कोशिश करती रहती है। पर यह पहली बार देखने को मिला की कल योगी आदित्यनाथ के दरभंगा आगमन से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार खुद को गौपालक और योगी आदित्यनाथ को गाय के नाम पर गौरक्षक दल बना कर लोगो को भड़काने वाले नेता के रूप में कर दी। साथ ही इनसे बचने के लिए भी लोगो को सलाह दे डाली। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंन्त्री आदित्यनाथ योगी के दरभंगा आगमन से ठीक एक दिन पहले दरभंगा आगमन में एक सरकारी कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंन्त्री नीतीश कुमार भाग लेने पहुचे जहा कई कड़ोरो की योजनाओ का शिलान्यास और उद्धघाटन किया | सभा को सम्बोधित करते नितीश कुमार ने योगी का बिना नाम लिए योगी पर खूब निशाना साधा और नितीश ने कहा हम लोग गौ पालक है और ये लोग गो रक्षक दल बनाते है जो सिर्फ लोगो को भड़काने वाले काम करते है । योगी को नसीहत देते हुए नितीश कुमार ने कहा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गाये सडको पर लावारिस [आवारा] घूमती है और प्लास्टिक खाती है उसकी देखभाल क्यों नही ये लोग करते है। अगर गौरक्षक है तो इनकी सेवा क्यों नहीं करते ? उसको देखने वाला कोई नही। नितीश ने कहा हमलोग लावारिस गाय को गोशाला में रखने ओर देखभाल करने का आदेश दिए है। नितीश कुमार योगी के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी की खिंचाई करते हुए कहा की हमलोग जो कहते है पूरा करते है। कुछ लोग कहते तो है पर करते नही और भूल जाते है। प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बंदी को मोदी जी पटना में आकर खुद उनसे कहा ये शराबबंदी साहसिक कदम है। फिर बिहार में शराब बंदी सफल हो सहता है तो उत्तर प्रदेश, झारखंड में शराब बंदी क्यों नही । साफ़ है योगी के आगमन से पहले आनन् फानन में नितीश कुमार भी दरभंगा पहुंच लोगो को अपना सन्देश देकर एक साथ एक तीर से दो निशाना साधा , एक तो दरभंगावासियों को तोहफे के रूप में कड़ोरो रूपये की योजना का लाभ दिया , वही योगी के झांसे में न आने की अपनी बात भी कह डाली |

Share

Leave a Reply