Home मुख्य रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : कुलपति। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 14, 2017

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : कुलपति। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1497461749892

दरभंगा: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं इंडियन रेड क्रोस सोसाइटी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया. इस अवसर पर कुलपति श्री सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा दुनियां में कोई दान नहीं है. हमारे द्वारा दिए गए रक्तदान से कई जिंदगियां बच जाती है. इस अवसर पर प्रति कुलपति के द्वारा रक्तदान किए 12 लोगों को फलाहार करवा कर प्रमाण पत्र भी सौंपा. जिसका इस्तेमाल वे लोग भविष्य में सामाजिक सरोकार में कर सकते है. इस अवसर पर एन.के अग्रवाल, आर.एन चौरसिया आदि मौजूद थे.

Share

Leave a Reply