Home मुख्य योगी के जनसभा से पहले झंडे बैनरों से पटा शहर। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 14, 2017

योगी के जनसभा से पहले झंडे बैनरों से पटा शहर। Voice of Darbhanga

IMG_20170615_063955

दरभंगा: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मिथिला में मोदी की उपलब्धियां गिनाएंगे। उनकी आम सभा के लिए दरभंगा का राज मैदान केसरिया ताना बाना से सजधज कर तैयार हो चुका है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सीधे दरभंगा एयरपोर्ट पर यूपी सरकार के चार्टड विमान से दोपहर ढ़ाई बजे के करीब उतरेंगे। हवाई अड्डा से सड़क मार्ग से राज मैदान पहुंचेंगे। उनकी सभा करीब तीन बजे होनी है। जनसभा की तैयारी की समीक्षा के लिए बुधवार को एक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिव नारायण ने बताया कि दरभंगा की धरती पर यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसमें दरभंगा सहित करीब 12 जिलों के लोग भाग लेंगे। कार्यकर्ता एवं आम जनता में अत्यधिक उत्साह एवं उल्लास देखा गया है। इस उल्लास को देखकर लगता है कि मैदान छोटा पड़ जाएगा। 18 प्रखंडों से लगभग तीन हजार छोटे व बड़े वाहन आएंगे। पूरा जिला मुख्यत: दरभंगा शहर भगवा एवं तोरण द्वार से पट चुका है। सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से समय पर आएंगे एवं हवाई अड्डा दरभंगा से सड़क मार्ग से राज मैदान पहुंचेंगे। जहां जिला अध्यक्ष द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।योगी को सुनने के लिए मिथिलांचल के बारह जिलों के लोग आनेवाले हैँ। 18 प्रखंडों में लगभग तीन हजार छोटे व बड़े वाहन आएंगे। जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। लोगों का दिन के 12 बजे से ही मैदान में आना शुरू हो जाएगा। इसलिए गर्मी को देखते हुए कई जगहों पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। शुरूआती दौर में प्रदेश स्तर के नेता जन समूह को संबांधित करेंगे। यूपी के सीएम योगी हवाई अड्डा से तीन बजे मैदान में पहुंचेंगे। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद योगी साढ़े चार बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share

Leave a Reply