
योगी के आगमन से पहले टला बड़ा हादसा, निर्माण में लापरवाही को लोग मान रहे जिम्मेवार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरभंगा राज मैदान में दिन के दो बजे होने वाली सभा से ठीक पहले एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह हुई हल्की बारिश में योगी की सभा केलिए बना पंडाल पूरी तरह ध्वस्त होकर गिर गया। सुबह यह दृश्य देख कर लोगो के जुबान पर एक ही चर्चा थी कि यदि यह घटना सभा के समय होती तो न जाने कितने लोग घायल होते और यदि भगदड़ मचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हलाँकि इतनी बड़ी जनसभा केलिए सुरक्षा मानकों की लापरवाही पंडाल निर्माण में साबित होने के बाद जिम्मेवार पक्षो पर कोई कारवाई होती है, यह भी देखने वाली बात होगी। साथ ही साथ हज़ारो लोगो के जान को जोखिम में डालने वालो केलिये जिला प्रशासन क्या रुख अपनाता है, यह भी देखना होगा क्योंकि जनता के सुरक्षा की जिम्मेवारी आखिर प्रशासन की है। प्रशासन द्वारा इसपर संज्ञान लेना तय माना जा रहा है। हज़ारो लोगों के जान को जोखिम में डालने वाले जिम्मेवार व्यक्ति के उपर पार्टी द्वारा कारवाई कि जाती है या हज़ारों लोगो की सुरक्षा को मजाक बंनाने की घटना को पार्टी भी मजाक बना देती, यह भी महत्वपूर्ण होगा।

