Home मुख्य घटिया पंडाल निर्माण से नाराज भाजपा समर्थकों ने लगाये नगर विधायक के खिलाफ नारे! Voice of Darbhanga
मुख्य - June 15, 2017

घटिया पंडाल निर्माण से नाराज भाजपा समर्थकों ने लगाये नगर विधायक के खिलाफ नारे! Voice of Darbhanga

IMG_20170616_061738

दरभंगा: गुरुवार को दरभंगा राज मैदान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान एक अजीब सा नजारा देखने को मिला। दर्शक दीर्घा में बहुत से भाजपा समर्थकों ने भाजपा के ही नगर विधायक संजय सरावगी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हाथ में कई तख्तियां भी थी जिसपर नगर विधायक के खिलाफ नारे भी लिखे थे। बताया जा रहा है कि योगी की सभा में घटिया पंडाल निर्माण के कारण पंडाल का गिरना समर्थकों द्वारा बताया जा रहा था और इसके लिए वे नगर विधायक को जिम्मेवार मान रहे थे। उनका आरोप था कि कमीशन के चक्कर में अपने खास से उन्होंने पंडाल का घटिया निर्माण कराया जिसकारण हल्की हवा और बारिश में गिर गया और योगी दौरे पर पार्टी की किरकिरी हुई तथा दूर दराज से आये लोगों को धूप में खड़े होकर भाषण सुनना पड़ा। सबसे बड़ी बात थी कि दरभंगा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर नारेबाजी की जहाँ के मण्डल अध्यक्ष संजय सरावगी के ख़ास माने जाते हैं और उसी क्षेत्र में नगर विधायक सरावागी का आवास भी है।

Share

Leave a Reply