Home मुख्य भीम आर्मी ने निकाला योगी का अर्थी जुलुस। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 15, 2017

भीम आर्मी ने निकाला योगी का अर्थी जुलुस। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1497577854347

दरभंगा: द ग्रेट भीम आर्मी, बिहार के द्वारा दरभंगा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए अर्थी  जुलुस निकाल कर विरोध प्रदर्शित किया गया. दलित छात्रों ने डा. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास से निकलकर कर्पूर्री चौक पर अर्थी को जलाया. द ग्रेट भीम आर्मी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अमर आजाद और दरभंगा मिथिला मुक्ति मोर्चा के सुनीति रंजन दास के नेतृत्व में विरोध जुलुस निकाला गया. अमर आजाद  ने कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में लगातार दलितों पर अत्याचार करवा रहे हैं. सैकड़ों गरीब दलित को सहारनपुर में गिरफ्तार किया गया. साथ ही द ग्रेट भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को जब तक रिहा नहीं किया जाएगा भाजपा और योगी सरकार का हम विरोध करेंगे. इस मौके पर मिथिलेश पासवान, राहुल पासवान, छेदी राम, चंद्रमणि राम, डॉक्टर रामप्रवेश पासवान, राकेश रंजन उर्फ डब्लू पासवान, भोला पासवान, अमित बैठा डॉक्टर सुरेश महतो, राजेश पासवान, सीतामढ़ी के मोहन बैठा, हरेंद्र चौधरी ,मुजफ्फरपुर से चंदन कुमार अंबेडकर, संतोष रजक, विनय कुमार आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply