
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 जुलाई को। Voice of Darbhanga
दरभंगा : व्यापक पैमाने पर विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों, तथा विवाद पूर्व मामलों का नि:शुल्क और समझौता के आधार पर आॅन स्पॉट निष्पादन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आगामी 8 जुलाई को सिविल कोर्ट दरभंगा, बेनीपुर और बिरौल में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन निर्धारित की गई है. इसकी सफलता को लेकर गुरुवार को प्राधिकार कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्राधिकार के सचिव बिनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रस्तावित लोक अदालत में शमनीय फौजदारी मामले, मेट्रोमोनियल/परिवार न्यायालय, एन.आई.एक्ट, परिवहन, बिजली, पानी विल, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, दिवानी, वन अधिनियम, वाहन दुर्घटना क्लेम आदि से संबंधित छोटे-छोटे मामलों का एक साथ नि:शुल्क और तत्क्षण निपटारा किया जायेगा. उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से बादों के निपटारे के ईच्छुक पक्षकार संबंधित न्यायालय अथवा सचिव के नाम से संबोधित आवेदन पत्र 7 जून तक प्राधिकार कार्यालय में जमा किया जा सकता है. लोक अदालत का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले इसके लिए जिला प्रशासन और प्रधिकार कार्यालय द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था की जा रही है. इसमें भाग लेने कार्यालय से हजारों पक्षकारों को नोटिश निर्गत करने का कार्य किया जा रहा है.

