
आठ घण्टो के अंदर हुआ खुलासा, प्रेम प्रसंग में दोस्तों ने की थी इमरान की हत्या! Voice of Darbhanga

दरभंगा: कभी कभी पुलिस किसी घटना का खुलासा रिकॉर्ड समय में भी कर लेती है और इसका उदाहरण आज देखने को भी मिला। दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्रटोला मुहल्ले में आज सुबह उस वकत सनसनी फ़ैल गयी जब लोगो को पता चला की मुहल्ले के अधनिर्मित मकान में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ , जिसने भी सुना बिना समय बिताए शव को देखने के लिए घटना स्थल पर पहुंचने लगे। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दी गयी और पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अनुशंधान शुरू कर दी। अनुशंधान के क्रम में पता चला की मृतक युवक लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर निवाशी मो. आरिफ का 22 वर्षीय पुत्र इमरान की है , पुलिस ने घटना स्थल से नशीला पदार्थ के साथ एक मोबाइल को भी बरामद किया। परिजनों का कहना था की इमरान रात के 12 बजे तक घर में ही था , कब घर से निकल कर चला गया हमलोगो पता भी नहीं चला और आज सुबह सुबह उसकी मौत की सुचना मिली। चूकि हत्या लहेरियासराय और नगर थानों के बीच में होने के कारण दोनो थाने की पुलिस ने मिलकर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू की तो पता चला की इमरान के दो दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या की है। हत्यारा का पता चलते ही दरभंगा के एएसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर दोनों हत्यारे रूमान और एहसान को नाका पांच से गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया है। पुलिस के पूछताक्ष के दौरान पता चला की प्रेम प्रसंग को लेकर दोस्तो के बीच विवाद हुआ था , जिसको लेकर दो दोस्त ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और देर रात इमरान को घर से बुलाकर तेज धार हथियार से उसकी हत्या कर डाला।

