Home मुख्य कोर्ट के आदेश पर दफनाये गये शव को निकाल कर हुई शिनाख्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 16, 2017

कोर्ट के आदेश पर दफनाये गये शव को निकाल कर हुई शिनाख्त। Voice of Darbhanga

 

FB_IMG_1497707493852

दरभंगा: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दरभंगा के आदेश पर एकमीघाट दाह संस्कार परिसर में 6 जून को डीएमसीएच से पोस्टमार्टम के बाद दफन किए गए अज्ञात शव को मजिस्ट्रेट के समक्ष शुक्रवार मिट्टी खोदकर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त कंसी के स्व. सुशील चौधरी के पुत्र विनोदानंद चौधरी उर्फ बब्लू के रूप में की गई है। मृतक के बाएं हाथ में लगे स्टील रॉड से परिजनों ने उसकी पहचान की। बता दें कि कुंवरपट्टी के समीप हाइवे पथ पर क्षत विक्षत हालत में बरामद शव की शिनाख्त घटना के दिन नहीं हो पाई थी। चार दिन बाद बगीचा से बरामद पैंट-शर्ट से मृतक की विधवा ने शव की शिनाख्त की थी। घटना को लेकर मृतक के भाई कलानंद चौधरी ने अपहरण कर हत्या के आरोप में गांव के भोगी मिश्र, नीलांबर मिश्र, राकेश मिश्र व राजेश मिश्र के खिलाफ सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 4 जून की सुबह हाइवे पथ पर कुंवरपट्टी भराठी के समीप क्षत विक्षत हालत में बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। अज्ञात शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक शव को अस्पताल के शीत गृह में सुरक्षित रखने के बाद एकमीघाट संस्कार स्थल परिसर पर पुलिस ने शव दफन कर दिया गया था। मालूम हो कि कलानंद चौधरी ने पुलिस से दफनाए गए अपने भाई के शव की शिनाख्त कराने की मांग की थी। इसके आलोक में थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने सीजेएम न्यायालय से याचना के बाद सदर एसडीओ ने मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त कर शव को बाहर निकालने का आदेश स्थानीय सीओ को दिया था। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त अंचल लिपिक अजीत कुमार सिन्हा व थाना अध्यक्ष राजन कुमार के समक्ष दाह संस्कार स्थल में दफन शव को मिट्टी से खोदकर बाहर निकाला गया।

Share

Leave a Reply