Home मुख्य कार से कुचलकर साइकिल सवार की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 16, 2017

कार से कुचलकर साइकिल सवार की मौत। Voice of Darbhanga

IMG_20170617_062944

दरभंगा: सिमरी थाने के तेलिया पेाखर चौक के पास एनएच 57 पर शुक्रवार की सुबह भराठी निवासी व साइकिल सवार मजदूर रूदल सहनी(55) की मौत कार से कुचल कर हो गई।

दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही हुंड्ई कार डीएल 8 सीएनए 3067 की चपेट में आने के बाद चालक शव घसीटते हुए मृतक को आरा मशीन के समीप फेंक कर भागने में सफल रहा। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास एनएच 57 को बांस व बल्ले से जाम कर दिया। वे लोग मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने की मांग कर रहे थे। सुबह 7 से 9 बजे तक फोरलेन अवरूद्ध होने के कारण वाहनों की कतार लग गई। बीडीओ डॉ.शशिप्रकाश ने परिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये व मुखिया मगफेरत परवीन ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये के भुगतान का आश्वासन देने बाद यातायात चालू कराया गया।थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतक रूदल सहनी की विधवा रधिया देवी के बयान पर कार व उसके चालक के खिलाफ कांड संख्या 70/17 दर्ज किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया है कि सड़क जाम कर सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पहचान वीडियो फुटेज व फोटोग्राफी से की जा रही है।

Share

Leave a Reply