
मत्स्यजीवी के तीनों पदों पर नामांकन प्रक्रिया हुआ शांतिपूर्ण संपन्न। Voice of Darbhanga

दरभंगा: घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मत्स्यजीवी के तीनों पदों पर नामांकन सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।एक के बाद एक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल करवाया।तीनों पदों पर कुल 24 नामांकन दाखिल किया गया जिसमें मंत्री पद से 4 अध्यक्ष पद से 3 और सदस्य पद अनारक्षित से 12 और आरक्षित से 9 लोगों का नामांकन दाखिल हुआ।नामांकन के बाद उम्मीदवारों के समर्थकों ने फूल मालाओं से उम्मीदवारों का स्वागत किया।उम्मीदवारों के समर्थकों से प्रखंड भरा पड़ा था।सभी जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। नामांकन के बाद अब चुनाव की प्रकिया 29 जून को की जाएगी ।

