
सहायक लोक अभियोजक के पद पर चयनित होकर पत्रकार की पत्नी ने रचा इतिहास। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा के इमामबारी मुहल्ले के रहने वाली शबनम जहां ने दरभंगा के इतिहास में पहली मुस्लिम महिला बनी जिन्होंने बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से आयोजित सहायक लोक अभियोजक पदाधिकारी के रूप में चयनित हुई है. श्रीमति शबनम राज्य में 24वें स्थान पर रही. ज्ञात हो कि दरभंगा बार काउंसिल में पहली मुस्लिम महिला के रूप में वकालत शुरू की. बाद में वह प्रोजेक्ट गल्स हाई स्कूल डरहार में अंग्रेजी शिक्षिका के रूप में कार्यरत है. वे दरभंगा के जाने-माने पत्रकार व अधिवक्ता आफताब हुसैन जिलानी की पत्नी है. उनके पिता मो. युनुस अंसारी अवकाश प्राप्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं और उनका पेतृक निवास हाजीपुर है. वैसे महिला सशक्तिकरण के दौड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं दरभंगा बार से जुड़ी हुई है और उनके लिए शबनम प्रेरणा होगी.
इस मौके पर वॉयस ऑफ़ दरभंगा से बातचीत में श्रीमती शबनम ने अपने कामयाबी का सबसे बड़ा श्रेय अपने पति आफ़ताब जिलानी को दिया। उनके पति हमेशा उनके साथ खड़े रहे और हौसला बढ़ाया। उन्ही के मार्गदर्शन के कारण वे आज इस सफलता को प्राप्त कर सकी हैं।

