
दहेज मुक्त मिथिला के समर्थन में दीपक के नेतृत्व में 60 किलोमीटर की मैराथन दौड़ संपन्न। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दहेज प्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से आज सुबह दहेज मुक्त मिथिला संस्था के तत्वावधान मे धावक आर के दीपक के नेतृत्व मे दरभंगा जिले के बिरौल से लगभग 60 किलोमीटर का मैराथन दौड़ आयोजित किया गया जो दरभंगा मे विश्वविद्यालय परिसर पहुंच कर संपन्न हुआ. यह दौड़ जे के कालेज बिरौल से लगभग 3 बजे सुबह शुरू हुआ जो कुशेश्वरस्थान-दरभंगा मुख्य मार्ग होते हुए दरभंगा दिन मे 13 बजे पहुंचा. विश्वविद्यालय गेट पर आयोजित समापन समारोह मे धावकों को माला और बुके देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहित्यकार और चुनाव आयोग के आॅइकान मणिकांत झा ने कहा कि दहेज जैसे कलंक को मिटाने में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा. वरिष्ठ भाजपा नेता मुरारी मोहन झा ने कहा कि आज का यह मैराथन दौड़ इतिहास के पन्नो मे दहेज प्रथा के विरूद्ध स्वर्णाक्षर मे लिखा जाएगा. दहेज मुक्त मिथिला के महासचिव कुणाल ठाकुर ने बताया कि दहेज जैसे कुरीति से मिथिला को मुक्ति देने के उद्येश्य से इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है. उन्होने बताया कि रास्ते मे अभियान को समर्थन देते हुए भारी संख्या मे युवक युवतियां दौर मे शामिल हुए. इस अवसर पर संयोजक प्रवीण कुमार चौधरी ने धावकों का स्वागत करते हुए कहा कि दहेज जैसे कुरीति को मिटाने के लिए हमारी संस्था कृत संकल्पित है. मुरारी मोहन झा, राम सिंहासन मंडल, आनंद कुमार झा, मनोज शर्मा अंकित कुमार, प्रवीण झा, रूबी कुमारी, कविता कुमारी आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया.

