Home Featured 15 दिनों से लापता आदित्य का नहीं मिला सुराग, आक्रोशित लोगों ने परिजनों के साथ दिया धरना।

15 दिनों से लापता आदित्य का नहीं मिला सुराग, आक्रोशित लोगों ने परिजनों के साथ दिया धरना।

दरभंगा: दरभंगा शहर से एक बालक आदित्य कुमार के गायब हुए दो हफ्ते से अधिक बीत गए। पर अबतक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इससे परिजनों एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश फुट पडा। नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास बंगलागढ़ से 15 दिनों से लापता 13 वर्षीय आदित्य कुमार के परिजन जिलाधिकारी व एसएसपी सहित तमाम बड़े पदाधिकारी के पास गुहार लगाकर थक चुके हैं। अंततः पुलिसिया कारवाई से नाराज परिजनों ने रविवार को दरभंगा टावर चौक पर बच्चे की बरामदगी के लिए धरना दिया।

Advertisement

आक्रोशित परिजनों का कहना है कि अगर तीन दिनों के अंदर लापता आदित्य नहीं मिला, तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे। धरना कार्यक्रम में युवा राजद के महानगर अध्यक्ष समाजसेवी राकेश नायक भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि आदित्य 15 दिनों बाद भी नहीं मिला, पूरा परिवार सदमे में है। मां के आंखों के आंसू सूख गए है। वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रही है। परिजन का कहना है कि उनके बच्चे को पुलिस नहीं खोज रही, बल्कि पुलिस उन लोगों को ही कहती है कि कोई जानकारी मिले तो सूचना दीजिएगा। वहीं राजद नेता राकेश नायक ने कहा कि कुछ दिन पूर्व मधुबनी के भाजपा सांसद के पुत्र लापता हो गए थे। जिन्हें पुलिस 48 घंटे में खोज कर लें आई। वहीं इनका बच्चा 15 दिन से लापता है पुलिस चैन से सो रही है और परिवार वालों को कहती है कि कोई जानकारी मिले तब उन्हें बताइएगा।

Advertisement

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तीन दिन के अंदर बच्चा बरामद नहीं हुआ तो पूरे शहर में आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement

Share