
बैंक में पैसा नही मिलने पर आक्रोशित लोगो ने कार्मियों को बनाया बंधक। Voice of Darbhanga

दरभंगा :केंद्र सरकार के द्वारा नोटबंदी लागू किये जाने के बाद से अभी तक एसबीआई घनश्यामपुर की शाखा में ग्राहकों के लिये लेन देन की सुविधा सामान्य रूप से बहाल नही हो सकी है। वितरण के लिये बैंक को राशि उपलब्ध् नही कराया जा रहा है जिस कारण बैंक द्वारा ग्राहकों को राशि नही दी जा रही है। इसके कारण ग्राहकों में दिनों दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एक माह के अंदर यह दूसरी बार है कि नकद राशि नही मिलने पर ग्राहकों ने बैंक परिसर में जबरदस्त हंगामा कर अपने आक्रोश का इजहार किया है। शनिवार के दिन जैसे ही बैंक खुली लेनदेन के लिये बैंक के अंदर ग्राहकों का भीड़ उमड़ आया। लेकिन बैंक के पास वितरण के लिये राशि उपलब्ध् नही होने के कारण बैंक प्रबंधक के द्वारा राशि वितरण नही किये जाने की उदघोषणा सुनते ही उपस्थित महिला और पुरुष ग्राहकों ने बैंक परिसर के अंदर हंगामा शुरू कर दिया। उपस्थित ग्राहकों ने बैंक प्रबंधक समेत कई कर्मियों को गार्ड रूम में बंद कर हंगामा करने लगे।कर्मियों के द्वारा सूचित किये जाने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत के नेतृत्व में प्रसाशन ने मौके पर पहुँच कर स्थिति को सामान्य किया। इस तपती गर्मी में माहे रमजान के महीने में मुस्लिम महिलाएं रोजा रखकर बड़ी उम्मीदों के साथ बैंक जाती है कि पैसा लेकर अपने घर का खर्च पूरा कर सकूँगी बच्चों के लिए कपडे लुंगी लेकिन इन सभी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है पर मायूस होकर खाली हाथ घर लौटना पड़ता है।

