
रविवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से काँप उठा काशिमपुर गाँव। Voice of Darbhanga

दरभंगा:दरभंगा जिले में लगातार अपराधी बेख़ौफ़ हो रहे हैं और शायद इसी का नतीजा है कि आये दिन हत्या और लूट आदि का मामला सामने आता रहता है। अक्सर कुछ खुलासे भी होते रहतें हैं। पर फिर भी अपराधियो में भय नही होना कहीं न कहीं इन खुलासों और कार्रवाइयों पर प्रश्रचिन्ह जरूर लगाता है। ताजा मामले में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र का काशिमपुर गांव रविवार की शाम गोलियों की थर्राहट से कांप उठा। खेत मे घास काटने के विवाद को लेकर अपने ही सहोदर भाइयों ने भाई-भतीजों पर गोलियों की बौछार कर दी। गांव के लोग इस घटना से सदमे में हैं। ग्रामीणों के अनुसार एक दर्जन राउंड गोलियों की आवाज से पूरा गांव भौचक रह गया। ग्रामीण गोली चलनेवाली दिशा में दौड़े। पाया कि बिरबहादुर यादव का पुत्र गौडीशंकर खेत में ही मरा पड़ा है। वहीं उसके दूसरे पुत्र मकेश्वर यादव अत्यंत नाजुक अवस्था में है। ग्रामीणों ने सभी घायलों को डीएमसीएच पहुंचाया। गौडीशंकर यादव को सर कमर और छाती में गोली लगी है। दोनों भाई को ग्रामीणों ने कुशेशवर स्थान पीएचसी लाया जहां चिकित्सकों ने गौडीशंकर को मृत घोषित कर दिया। उक्त जमीन पर विवाद पहले से चला आ रहा है। जिस कारण उक्त खेत मे फसल नही उगाई जा रही थी। घायल पक्ष के लोग मवेशी के लिए घास काटने के लिए गए थे। बीरबहादुर यादव ने एसडीपीओ सुरेश कुमार को बताया कि वह अपने खेत मे दोनों पुत्र एवं पुत्र वधु गुड़िया देवी के साथ मवेशी के लिए घास काट रहे थे। इसी दौरान हमलावर जो उनके अपने सहोदर ही हैं, वहां पहुचे और बंदूक व पिस्टल अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जिसे देखकर हम चारो लोग इधर उधर भागने लगे। परंतु मेरे भाई और भतीजों ने खेतों में दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। बारह से तेरह राउंड गोली चलाने के दौरान मेरे आंखों के सामने ही मेरे दोनों पुत्रों को तीन-तीन राउंड गोली मार दी। एक की मौत हो गई दूसरा मौत से जंग लड़ रहा है।

