
पैगम्बरपुर पंचायत के सात वार्ड खुले में शौच से हुए मुक्त। Voice of Darbhanga
केवटी : पैगंबरपुर पंचायत के सात वार्डों को लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के तहत खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया. यह घोषणा संबंधित वार्ड के वार्ड सदस्यों ने रविवार को पैगंबरपुर गांव के साहुटोल स्थित सामुदायिक भवन पर मुखिया सरोज देवी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में की. प्रखंड समन्वयक आफताब आलम ने सभी वार्ड सदस्यों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मानित होनेवालों में वार्ड संख्या 1 के सदस्य दुखी सहनी, वार्ड 4 के रूबी देवी, वार्ड 6 के सुखदेव मंडल, वार्ड 8 के दशरथ साह, वार्ड 9 के मरनी देवी व वार्ड 10 के सरस्वती देवी तथा वार्ड 11 के सदस्य राम नन्दन साह शामिल है. मौके पर पूर्व जिपस राम कुमार रमांकू, उपमुखिया रूकसाना बेगम, सीएलटीएस सियाराम यादव व सुरेश राम, विकास मित्र सेवक सदाय, मुखिया पति विनोद कुमार झा, मो.आशीक, मो. मुस्लिम, मो. शमीम, महानन्द झा, जगपत पासवान समेत कई ने विचार रखा.

