Home मुख्य विधायक ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 18, 2017

विधायक ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1497835401805

दरभंगा: जाले प्रखंड के काजी बहेरा पंचायत स्थित काजी बहेरा डीहबरनी स्थान में रविवार को स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने छ: लाख तिरानवे हजार छ: सौ रुपए की लागत से बनने वाली शौचालय सह पेयजल सेवा युक्त सामुदायिक भवन का शिलान्यास समारोह पूर्वक वैदिक मंत्रोचार के बीच किया. मौके पर विधायक श्री कुमार ने अपने संबोधन में  राज्य सरकार के गली नली योजना व हर घर नल का जल पर एक प्रश्न चिन्ह लगाते हुये कहा कि यह एक कागज पर चलने वाली योजना है. उन्होंने कहा कि यह योजना चला कर राज्य सरकार ने पंचायत स्तरीय सभी जनप्रतिनिधियो को हाथ बांध दिया है. अब वे अपने मुताविक पंचायतो में विकास से सम्बंधित कोई भी योजना नही चला सकते है. वही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाये गये प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के साथ उज्वला योजना के बारे में उपस्थित लोगो को विस्तार से बताये. मौके पर स्थानीय मुखिया महेश प्रसाद, रामू साह, राम चन्द्र भंडारी, बिहारी साह व श्रवण चौधरी सहित कई स्थानीय गण्यमान लोगो ने समारोह को संबोधीत किया मौके पर पंचायत के सैकड़ो लोग मौजूद थे.

Share

Leave a Reply