Home मुख्य बिजली विभाग की उदासीनता के खिलाफ लोगो ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 18, 2017

बिजली विभाग की उदासीनता के खिलाफ लोगो ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1497836844276

कुशेश्वरस्थान: बिजली विभाग के उदासीनता का खामियाजा आम लोगों भुगतना पड़ता है, इसका बानगी रविवार को देखने को मिला जब हिरणी पंचायत के ग्यासपुर ग्राम के जनता जले ट्रांसफर्मर को बदलने के लिए विगत गत 15 दिनों से विभाग का  चक्कर काटते काटते आजिज होकर आज ग्यासपुर के निकट NH56 को बांस बले से जाम कर दिया। देखते हीं देखते वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। रविवार होने के कारण लोग बाबा कुशेश्वरनाथ का दर्शन करने के लिए दूर दूर से आतें है।

लोगों का कहना था की विचौलिये ट्रांसफर्मर के नाम पर पैसे वसूलते है और पैसे देने के बाद तुरंत ट्रान्सफर लगा देते है। जो पैसे नहीं देते है उनको परेशान किया जाता है। मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा ने बिजली विभाग के एसडीओ से टेलीफोन पर बातचीत किया एवं वस्तु स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया की हम इसकी जाँच करेंगे एबं दोषियों के खिलाफ विभाग को लिखेंगे। उन्होंने दो दिनों के अंदर ट्रांसफर्मर लगाने का आश्वाशन दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ।

Share

Leave a Reply