Home मुख्य श्यामा मंदिर परिसर के तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 19, 2017

श्यामा मंदिर परिसर के तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी। Voice of Darbhanga

IMG_20170619_104634

दरभंगा: विश्वविधालय थाना क्षेत्र के श्यामा मंदिर परिसर स्थित तालाब में आज सुबह एक अज्ञात शव मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। जिसने भी सुना बिना समय बिताए मौके पर पहुंचने लगे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी बिना समय बिताए मौके पर पहुंच कर शव की पहचान करने में जुटी हुई है। दरअसल आज सुबह जब स्थानीय लोग सुबह की सैर पर निकले तो श्यामा मंदिर परिसर स्थित तालाब में किसी व्यक्ति का होने का एहसास हुआ , पास जाकर देखा तो पानी में एक शव तैर रहा था। धीरे धीरे यह बात आग की तरह फ़ैल गयी और लोग इकठ्ठा होने लगे , जिसके बाद मंदिर प्रशासन द्वारा इसकी सुचना पुलिस को दी गयी और पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जाँच में जुटी हुई है। आपको बताते चले कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है और लोगो का आने का सिलसिला जारी है।

Share

Leave a Reply