Home मुख्य प्रेम प्रंसग में नासिक से फरार दो बच्चों की माँ को पुलिस ने घनश्यामपुर से किया बरामद। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 19, 2017

प्रेम प्रंसग में नासिक से फरार दो बच्चों की माँ को पुलिस ने घनश्यामपुर से किया बरामद। Voice of Darbhanga

IMG_20170619_125816दरभंगा: कहा जाता है कि प्यार अँधा होता है और शायद यह अंधापन कभी कभी रिश्तों को भी शर्मसार कर जाता है। एक माँ अपने दो बच्चों को छोड़कर फरार तक हो जाती है। महाराष्ट्र के नासिक शहर की रहने वाली एक युवती को दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के तुमौल पंचायत के नयानगर  निवासी सुनील पासवान से प्रेम हुआ। इसके बाद लड़की लड़के के साथ भागकर उसके घर आ गई और दोनों ने झंझारपुर न्यायालय में शादी कर लिया और साथ रहने लगे। दो महीने बाद रविवार को महाराष्ट्रा पुलिस ने लड़की को तुमौल से बरामद किया। जब लड़की से पूछताछ की गई तो लड़की ने अपने इच्छा से लड़के के साथ आने की बात कही जिसके बाद गांव की सरपंच कंचन देवी के पास पंचनामा तैयार किया गया और पुलिस लड़की को वापस लौटा ले गई। बताया गया है कि लड़की पहले से शादी शुदा थी और लड़की के दो बच्चे भी थे। नयानगर निवासी सुनील पासवान और लड़की नासिक में एक ही जगह काम करते थे जिसके बाद दोनों का प्रेम संबंध हुआ और दोनों फरार हो गये थे।

Share

Leave a Reply