Home मुख्य कोयला खदानों में लगी आग के कारण बन्द हुए ट्रेन परिचालन से बढ़ी परेशानी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 19, 2017

कोयला खदानों में लगी आग के कारण बन्द हुए ट्रेन परिचालन से बढ़ी परेशानी। Voice of Darbhanga

IMG_20170619_163254

दरभंगा: धनबाद के कोयला खदानों में लगी आग के कारण धनवाद से चन्द्रपुरा रेलखंड परिचालन बंद कर दिए जाने से  दरभंगा रूट से जाने वाले  तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों की परिचाल बंद कर दिया गया है जिसको लेकर हर दिन हज़ारों यात्रियों  को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी सुदूर देहात से आने वाले यात्रियों को हो रही है क्योकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि कोयला खदानों में लगी आग के कारण धनबाद से चन्द्रपुरा रेलखंड परिचालन बंद कर दिया गया। जानकारी के आभाव में प्रतिदिन हज़ारों यात्री दरभंगा स्टेशन पहुच रहे है और यहां आने के बाद उन्हें रूट बन्द होने के साथ ट्रेन रद्द होने की जानकारी मितली है जिससे उन्हें भाड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धनबाद से चन्द्रपुरा रेलखंड परिचालन बंद का सीधा असर रेलवे के राजस्व पर  दिख रहा है। ट्रेन रद्द होने से टिकट काउंटर पर यात्रीयो की भीड़ में भी कमी आई है। वही दरभंगा स्टेशन पर जब हमने एक यात्री से बात की तो उनका कहना था कि हमे रांची जाना था पर स्टेशन पहुचने पर पता चला कि जयनगर रांची ट्रेन रदद् है। अब समझ में नहीं आ रहा है करे तो क्या करे , क्योकि ट्रेन रदद् होने से बस में इतनी भीड़ बढ़ गयी है की उसमे भी टिकट नही मिल पा रहा है।

Share

Leave a Reply