Home मुख्य जाले विधायक जिबेश कुमार भी बनेंगे रामनाथ कोविंद के प्रस्तावक। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 19, 2017

जाले विधायक जिबेश कुमार भी बनेंगे रामनाथ कोविंद के प्रस्तावक। Voice of Darbhanga

IMG_20170619_195343

दरभंगा: बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद केलए  एनडीए का उम्मीदवार घोषित करने के उपरान्त भाजपा ने जाले विधायक जिबेश कुमार को प्रस्तावक बनने केलिए दिल्ली तलब किया है। इस सूचना के बाद श्री कुमार आज शाम श्री कोविंद के साथ फ्लाइट से दिल्ली पहुँच गये। वॉयस ऑफ़ दरभंगा से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने श्री कोविंद के चयन को बिहार केलिए गर्व की बात बताया है और बधाई भी दी है। साथ ही उन्होंने पार्टी का भी आभार व्यक्त किया कि इस मौके पर उन्हें प्रस्तावक बनने का अवसर प्रदान किया गया। श्री कुमार ने बताया कि इस घोषणा से मिथिलांचल समेत पूरे बिहार में हर्ष का माहौल है।

Share

Leave a Reply