
श्यामा मंदिर परिसर के तालाब से मिले युवक के लाश की हुई पहचान। Voice of Darbhanga
दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना के श्यामा मंदिर परिसर के तालाब में सोमवार को सुबह एक युवक की लाश मिलने की खबर से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए थाना पर रखा। देर शाम उसकी पहचान लहेरियासराय थानाक्षेत्र के इमामबाड़ी मोहल्ला निवासी संतोष प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र सनी कुमार के रूप में किया गया। लाश के पहचान होते ही पुलिस घटना के कारणों को पता करने में जुट गयी है। इधर सोमवार को मृतक सन्नी कुमार के पिता संतोष प्रसाद लहरियासराय थाना में अपने पुत्र के रविवार दोपहर 12 बजे लापता होने का मामला दर्ज कराने आए थे जहां उन्हें विश्वविद्यालय थाना में श्यामा मंदिर परिसर के तालाब से एक अज्ञात युवक का शव बरामद बरामद होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर मृत युवक के पिता ने शिनाख्त किया जो उनके पुत्र का ही शव पाया गया। पुलिस ने घटना की जांच कर शीघ्र उदभेदन की बात कही है।

