Home मुख्य चाहरदीवारी गिरने से बालक की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 19, 2017

चाहरदीवारी गिरने से बालक की मौत। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1497918423533बहेड़ी: हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी उत्तरी पंचायत अंतर्गत कोठरा गांव में सोमवार की सुबह चाहरदीवारी के गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अुनसार जीवछ मंडल के 13 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार रामसेवक यादव व वुटलाल यादव के घर के निकट से गुजर रहा था. उसी समय चाहरदीवारी गिर गई और उक्त बालक उसके चपेट में आ गया. जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक बालक उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोठरा के 7वीं कक्षा का छात्र था. अमरजीत के मरने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. मृतक के परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा. मृतक अपने चार भाई बहनों में अपने माता-पिता की दूसरी संतान था. मृतक के पिता जीवन मंडल व माता कविता देवी अपने पुत्र के खोने से सुध-बुध खो बैठे हैं. घटनास्थल पर पहुंच कर प्रमुख आरती कुमारी ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी.

Share

Leave a Reply