
शहर के शिवाजीनगर मोहल्ले से शराब के साथ कारोबारी धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: उत्पाद विभाग की टीम ने आज नगर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर मोहल्ले से 18 बोतल शराब ले जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक गणेश प्रसाद ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद कारवाई की गयी। गिरफ्तार युवक रौशन कुमार सहनी शिवाजीनगर के मशरफ बाज़ार निवासी किशोरी सहनी का पुत्र है। वह पहले भी शराब बेचने के मामले में जेल जा चुका है। उसके पास बंगाल निर्मित 180 एमएल की 18 बोतल टेट्रा पैक बरामद हुआ है। छापेमारी टीम में उत्पाद निरीक्षक संजीव कुमार ठाकुर, अवर निरीक्षक चौधरी सूर्यभूषण, विजय कुमार चौधरी, पिंकी कुमारी तथा अंजलि कुमारी शामिल थे।

