Home मुख्य पिता ने प्रेमी के साथ पकड़ा तो बेटी ने पिता को ही दे दी गोली मारने की धमकी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 20, 2017

पिता ने प्रेमी के साथ पकड़ा तो बेटी ने पिता को ही दे दी गोली मारने की धमकी। Voice of Darbhanga

 

IMG_20170621_054253

दरभंगा: लहेरियासराय थाना परिसर में मंगलवार को प्रेम प्रसंग मामला को लेकर पूरे दिन हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बताया जाता है कि एक प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के साथ रहने के लिए अड़ा हुआ था। जबकि, दोनों के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। बावजूद, प्रेमी जोड़ा किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। दरअसल, दोनों को एक रेस्टूरेंट में लड़की के पिता ने रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद लड़की के पिता व छोटा भाई ने हाथ पकड़ कर घर चलने को कहा। इस बात का वह विरोध करने लगी। इसी बीच उसका प्रेमी भी विरोध करने लगा। इसके बाद रेस्टूरेंट में जमकर मारपीट हो गई। प्रेमी की लड़की के परिजनों ने जमकर धुनाई कर डाली। युवक ने भी लड़की के पिता के हाथ में दांत काट कर लहू-लुहान कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। इसके बाद थाना में प्रेमी जोड़ा कभी पुलिस पर तो कभी मीडिया पर देख लेने की धमकी देने लगा। स्थिति गंभीर होने पर वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। एएसपी दिलनवाज अहमद ने भी दोनों को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन, दोनों मानने को तैयार नहीं हुए।

प्रेमी जोड़े की स्थिति को देख पुलिस वाले भी दंग थे। हालांकि, पुलिस से लेकर समाजिक स्तर के लोगों ने युवक व युवती को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन, कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। बहेड़ी थाना क्षेत्र की निवासी लड़की अपने माता-पिता के साथ हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक मोहल्ले में रहती है। वह खाजासराय मोहल्ला के रहने वाले अपने प्रेमी सूरज कुमार महतो को लहेरियासराय टावर स्थित एक रेस्टूरेंट में बुलाकर बात कर रही थी। इसी बीच लड़की के पिता व छोटा भाई उसे खोजते हुए रेस्टूरेंट तक पहुंच गए। पुत्री को समझाने के चक्कर में मामला मारपीट में बदल गया। प्रेमी को मार लगती देख प्रेमिका भी दुर्गा का रूप धारण कर ली। उसने अपने पिता को ही गोली मार देने की चेतावनी तक दे डाली। मामला पुलिस तक पहुंचने पर लड़की ने अपने घर जाने से इंकार कर दिया। वह अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कहने लगी। जबकि, लड़के की मां उसका पांव पकड़ कर उसे घर वापस होने की बात कह रही थी। लेकिन, वह तैयार नहीं थी। अंत में पुलिस ने भी लड़की को महिला थाना के हवाले कर दिया। इधर, लड़का को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। बताया जाता है कि लड़की के पिता ने थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Share

Leave a Reply