
बैंक से ग्राहक का पैसा उड़ाने वाला उचक्का सीसीटीवी फुटेज के सहारे धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा के एसबीआई शाखा से पैसा निकालने गए राघव आचार्य उस समय सकते में आ गये जब उसने बैंक से 19,500 रुपये निकाले और अपने बैग में रख लिया पर एक सौ के एक खराब नोट को बदलने के चक्कर में थोड़ी देर कैश काउंटर पर रुक गया, तभी चुपके से उसके पीछे खड़े होकर एक उचक्का राघव की बैग से एक दस हजार का बंडल धीरे से उड़ा कर रफ्फू चक्कर हो गया. इसकी यह सारी करतूत बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इधर राघव जब सौ के नोट बदलने के बाद आगे बढ़ता है और अपने बैग में रखे रुपये को जैसे ही एक बार फिर चेक करता है तो उसके होश उड़ जाते है. बैग में रखा दस हजार का एक गड्डी बैग में नहीं था राघव ने तुरंत इसकी शिकायत ब्रांच मैनेजर से की और बैंककर्मी द्वारा बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया. जिसके बाद पूरी सच्चाई सामने आ गयी. इसके बाद राघव ने इसकी शिकायत नगर थाना पुलिस को की और नगर थाने की पुलिस बैंक पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज को देखा. सीसीटीवी में हरा और उजला रोल्दार टी-शर्ट पहने एक शक्स हाथो में कुछ लिए बैंक के अंदर आता है और राघव के पीछे खड़ा हो जाता है और बड़ी सावधानी से उसके बैग से पैसा निकाल चलता बनता है. जिसके बाद पुलिस बैंक में अपना जाल बिछा कर बैठ जाती है, इन सब से अंजान उचक्का जैसे ही एक बार फिर अपने काले कारनामे करने के लिए बैंक में पहुंचता है तो पुलिस उसे धर दबोचती है. पुलिस की गिरफ्त में आया यह उचक्का मुजफ्फरपुर का रहने वाला विकास तिवारी है और पिछले कई वर्षो से यह काम करता आ रहा है और कई बार जेल भी जा चुका है. खुद पैसे उड़ाने वाला विकास भी अपना जुर्म कबुल कर रहा है. इधर दरभंगा के एएसपी दिलनवाज अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले कई सालो से यह गैंग बैंको में पैसा उड़ाने का काम करता आ रहा है जिसको लेकर दरभंगा पुलिस द्वारा जाल बिछाया गया. जिसमे विकास की गिरफ़्तारी हुई और इस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

