
नाबालिग लड़की को डरा धमका कर गर्भवती कर देने का आरोप। Voice of Darbhanga
दरभंगा: नाबालिग को डरा-धमका कर यौन शोषण कर गर्भवती करने का एक मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक 13 वर्षीय लड़की के साथ ऐसी घटना घटी है। पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगें के सहयोग से महिला थाना में पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि यह घिनौना कार्य तुर्की गांव के सुरेन्द्र कुमार नामक युवक ने किया है। वह मौका देखते ही नाबालिग लड़की को डरा-धमका कर एकांत में बुला लेता था। इसके बाद वह यौन शोषण करता था। डर से बच्ची अपने परिजन को जानकारी नहीं दी। इस बीच वह जब गर्भवती हो गई तो परिजन अवाक रह गए। पूछताछ में उसने सुरेन्द्र का नाम बताया। इसके बाद लोगों ने पंचायत के माध्यम से मामले को सलटाने की कोशिश की। लेकिन, पीड़ित महादलित परिवार को इंसाफ की जगह मामला को रफा-दफा करने की बात कही गई। इसके बाद गांव के लोगों के सहयोग से मामला महिला थाना में दर्ज कराया गया। बताया जाता है आरोपी गांव से फरार हो चुका है। हालांकि, पुलिस उसकी खोज तेज कर दी है।

