
दबंगों द्वारा अंतिम संस्कार से रोके जाने के विरोध में सीपीएम ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

हनुमाननगर: विशनपुर थाना क्षेत्र के नरसारा पंचायत के फुलवरिया गांव में दबंगो द्वारा दलितों को शमसान में शव को नही जलाने देने को लेकर माकपा द्वारा दरभंगा समस्तीपुर पथ को उखड़ा चौक के पास सड़क जाम कर , जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की । दरसल फुलवरिया गांव और उचौली गांव के दलित समाज के लोग पूर्व से ही इस शमसान में अंतिम संस्कार करते आ रहे है । लेकिन ये बात गांव के कुछ दबंग लोगो को पसंद नही आया और एक महीना पूर्व शमसान में अंतिम संस्कार पर रोक लगा दिया । वही माकपा नेता श्याम भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्थानीय लोगो ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की थी , लेकिन प्रशासन के तरफ से किसी प्रकार की करवाई नही की गई , जिसके बाद आज हमलोगों दरभंगा समस्तीपुर पथ को जाम कर अपनी आवाज को बुलंद कर रहे है । अगर जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही कोई ठोस कदम नही उठाया जाता है तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा । आपको बताते चलू की कुछ वर्ष पूर्व भी इसी शमसान में शव को जलाने को लेकर विवाद हुआ था , लेकिन जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था । विशनपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करा कर जाम को खाली करवाया।

