
दिनचर्या में शामिल करें योग को : कुलपति। Voice of Darbhanga
दरभंगा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. सुबह 7 बजे कर्पूरी ललित सभागार में सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ. कार्यक्रम का आयोजन बिहार एनसीसी के 8वीं बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योगाभ्यास को लेकर पतंजलि से प्रशिक्षित प्रशिक्षक ने योग की विधा की जानकारी दी. इस अवसर पर कुलपति प्रो. एस.के सिंह ने अपने संबोधन में लोगों से योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की और कहा कि इससे शांति, सौहार्द और सामंजस प्राप्त होते हैं. वहीं राजनीतिशास्त्र विभाग में भी योग समारोह का आयोजन किया गया. यहां पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृति विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. बौआनंद झा ने योग की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति ने की. इस अवसर पर डॉ. अनीस ने अपने संबोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व में योग का पैगाम देता है. डॉ0 अरूणिमा सिन्हा, डॉ0 राम नाथ सिंह, डॉ0 के0 के0 साहु, डॉ. अमरनाथ झा ने अपने विचार रखे. इस कार्यक्रम में मिथिला विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. जयगोपाल, डॉ. मुनेश्वर यादव, डॉ0 सुरेन्द्र कुमार सुमन, डॉ. अमरनाथ झा तथा डॉ0 अजय नाथ झा आदि उपस्थित थे. साथ ही शिक्षक, छात्र और पदाधिकारी भी योगाभ्यास में शामिल हुए.

