
दलित बस्ती में भाजपा ने लगाया चौपाल। Voice of Darbhanga

बहादुरपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 3 साल बेमिसाल कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बसतपुर पंचायत के महादलित गांव गोपीपट्टी में भारतीय जनता पार्टी के महाजनसम्पर्क अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता मुरारी मोहन झा के नेतृत्व में चौपाल लगाकर उपस्थित लोगों को भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को विस्तार पूर्वक समझाया गया. वहां उपस्थित ग्रामीणों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी दिलाईं एवं ग्रामीणों के साथ भोजन किया. इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पूर्वी के मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र झा, जिला प्रवक्ता रामााशंकर प्रसाद ठाकुर, क्षेत्रिय संगठन मंत्री राजेंद्र मंडल, वीरू पासवान, राम प्रीत राम, विजय राम एवं कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे.

