
चिटफंड कंपनी के विरुद्ध नालिसी दर्ज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: चिटफंड कंपनियां द्वारा आये दिन ठगी का मामला सामने आता रहता है, पर फिर भी लोग सतर्क नही होते और ज्यादा लालच में फंस जाते हैं। ताजा मामले में बहादुरपुर थानाक्षेत्र के डरहार निवासी राघव कुमार चौधरी उर्फ सावरिया भारद्वाज ने कोलकता की गाड़िया आईडियल वेलफेयर सोसायटी के निदेशक, यू निर्भनल माईक्रो क्रेडिट मध्यप्रदेश के निदेशक, बंगाली टोले के पवन कुमार चौधरी व इमामबाड़ा नीम चौक निवासी नीरज के विरुद्ध गुरुवार को सीजेएमकोर्ट में नालिसी दर्ज करवाई है।अपने परिवाद पत्र में परिवादी ने उपरोक्त आरोपियतों पर फील्ड ऑफिसर बहाल कर निवेशकों से पैसा जमा करवाने के बाद लहेरियासराय स्थित कार्यालय अचानक बंद कर राशिक गबन करने का गंभीर आरोप लगाया है।सीजेएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद संस्थित कर विचारण हेतु न्यायिक दंडाधिकारी विवेक चन्द्र वर्मा की अदालत में स्थानांतरित कर दिया है ।

