
स्वतंत्रा सेनानी ट्रेन से डेढ़ लाख की इलायची जब्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जयनगर-दिल्ली वाया दरभंगा जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से आरपीएफ ने गुरुवार को 90 केजी नेपाली इलायची लावारिस हालत में बरामद किया। बताया जाता है कि इसे कोई तस्कर दिल्ली ले जाने की तैयारी में था। लेकिन, इसकी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा ने चे¨कग अभियान चलाया। इस दौरान कई बोगियो को खंगाला गया। लेकिन, बोगी संख्या इसी 11487 सी में चार गांठ में लावारिस पाया गया। हालांकि, बोगी में सवार यात्रियों से गांठ के विषय काफी पूछताछ की गई। लेकिन, सभी ने अनभिज्ञता जाहिर कर दिया। इसी बीच तस्कर मौका देखते हुए फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने गांठ को खोलकर चेक किया तो तो सभी में इलायची पाया गया। इंस्पेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बताया कि तौल करने पर 90 केजी इलायची पाया गया। कस्टम विभाग ने इलायची का मूल्य निर्धारण कर बताया कि सभी इलायची डेढ़ लाख रुपये का है।

