Home मुख्य प्रतिष्ठान में असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ की शिकायत। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 22, 2017

प्रतिष्ठान में असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ की शिकायत। Voice of Darbhanga

IMG_20170623_060002

दरभंगा: लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बेंता ईदगाह निवासी हरेकृष्ण झा के पुत्र राजेश झा ने अपने आवास के निकट ही स्थित प्रतिष्ठान कृष्णा इंटरप्राइजेज में चल रहे डिजिटल सेवा केंद्र में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किये जाने की शिकायत थाने में आवेदन के माध्यम से की। श्री झा ने बताया कि मंगलवार की रात बिजली केबल, बैनर, पोस्टर आदि तोड़े गये। थाना में बुधवार को आवेदन दिए। गुरुवार की शाम अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से भी मिलकर सुरक्षा की गुहार लगायी। श्री झा ने बताया कि इससे पहले भी 16 जून को उनके प्रतिष्ठान का शीशा पत्थर मार कर तोड़ दिया गया था।

Share

Leave a Reply